CM Kisan Kalyan Yojana 14वीं किस्त का बड़ा अपडेट:शिवरात्रि से पहले 81 लाख किसानों के खाते में आ सकती है खुशखबरी!

CM Kisan Kalyan Yojana 14वीं किस्त का बड़ा अपडेट:शिवरात्रि से पहले 81 लाख किसानों के खाते में आ सकती है खुशखबरी!

किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शिवरात्रि से पहले किसानों के खातों में ₹2000 आने की उम्मीद है, जिससे लाखों परिवारों को राहत मिल सकती है।

CM किसान 14वीं किस्त: सीएम किसान सम्मान निधि कब आएगी?

मध्य प्रदेश के 81 लाख किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नवंबर से जिन किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त का इंतजार था, अब उन्हें जल्द राहत मिल सकती है। जानकारी के अनुसार, ₹2000 की यह राशि 15 फरवरी से पहले किसानों के खातों में भेजी जा सकती है। चूंकि 15 फरवरी को शिवरात्रि है, इसलिए इससे पहले किसानों को यह सौगात मिलने की संभावना जताई जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की अगली किस्त जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 18 फरवरी को मध्य प्रदेश का बजट पेश किया जाएगा और उससे पहले किसानों को राहत मिलने की संभावना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 15 फरवरी से पहले यह राशि जारी हो सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

फरवरी में किसानों को मिल सकती है दोगुनी खुशी

इस तरह फरवरी का महीना मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त भी इसी महीने आने की उम्मीद है। अगर इसमें कोई देरी नहीं होती और राज्य सरकार भी सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त जारी कर देती है, तो किसानों के खातों में कुल ₹4000 जमा हो सकते हैं। पीएम किसान की 22वीं किस्त को लेकर भी जल्द ₹2000 ट्रांसफर होने की संभावना जताई जा रही है।

सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त का लंबा इंतजार

मध्य प्रदेश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को मिल चुकी थी। इसके बाद लगभग तीन महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त जारी नहीं की गई है। जबकि पिछली बार पीएम किसान की राशि आने के कुछ ही दिनों के भीतर राज्य योजना की किस्त भी किसानों के खातों में पहुंच गई थी।

क्या आपको सीएम किसान की राशि मिलेगी?

सीएम किसान कल्याण योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र लाभार्थी हैं। हालांकि, केंद्र सरकार की योजना से लगभग 32 लाख नाम हटाए गए हैं। मध्य प्रदेश में पिछली बार सीएम किसान की किस्त 82 लाख से अधिक किसानों को मिली थी, जबकि पीएम किसान की 22वीं किस्त 81,91,274 किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई थी। आप भी यह जांच सकते हैं कि आपका नाम सूची में है या नहीं। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज करें और स्टेटस देखें।

कैसे चेक करें सीएम किसान कल्याण योजना का स्टेटस

  • सबसे पहले सारा पोर्टल saara.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या पीएम किसान आईडी दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड भरकर सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर योजना से जुड़ा पूरा स्टेटस दिखाई देगा।

सीएम किसान योजना में गांव की लिस्ट कैसे चेक करे

  • सबसे पहले सारा पोर्टल खोलें: https://saara.mp.gov.in/
  • वहां “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना” पर क्लिक करें।
  • नीचे आपको तीन विकल्प दिखेंगे —
    Main Page
    Village Details
    Farmer Details
  • आपको “Farmer Details” पर क्लिक कर
  • अब बाईं तरफ से अपना जिला, तहसील और गांव चुनें।
  • जैसे ही आप जानकारी चुनेंगे, आपके गांव की पूरी लाभार्थी सूची खुल जाएगी।

Important Links

Online Apply Click Here
Join Telegram Click Here
Official Website Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top